फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खाई में पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाई में पलटी अनियंत्रित कार, दंपति समेत पांच घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव पसवाड़ा के पास हाइवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे कार सवार दंपत्ति समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी पदम सिंह चौहान परिवार समेत जनपद अमरोहा के कस्बा गजरौला में रहते हैं। सोमवार को पदम सिंह अपनी पत्नी, महेंद्री, बेटी माही चौहान, बेटे सूर्यवंश और मामा झुम्मर सिंह के साथ कार से पैतृक गांव जा रहे थे। पलवाड़ा रोड पर गांव चित्तौड़ा की पुलिया के पास पहुंचने पर अचानक तेज रफ्तार कार के सामने कुत्ता आ गया। जिसे देखकर पदम सिंह ने तेजी से ब्रेक लगा दिए। जिसके कारण पदम सिंह कार से नियंत्रण खो बैठे और कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना में पदम समेत कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। जिन्होंने घायलों की मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंचे परिजन घायलों को अपने साथ लेकर गजरौला चले गए। जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें