फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे पर रंजिशन जानलेवा हमले का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे पर रंजिशन जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी राशिद ने थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि रहने वाला आसिम उसका भतीजा है। पीड़ित का कहना है कि आसिम उससे और उसके परिवार से रंजिश रखता है।
विज्ञापन

26 जून की देर शाम वह अपने बेटे बिलाल के साथ घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों को गांव के बाहर रास्ते पर रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उनपर फायर भी किया। हंगामा होने पर लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पीड़ित का कहना है कि उसका और उसके बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां से छुट्टी मिलने के बाद वह थाने में तहरीर देने आया है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें