महिला से दुष्कर्म की कोशिश
हापुड़। धौलाना क्षेत्र में चूड़ियों की दुकान करने वाली एक महिला के साथ पड़ोसी दुकानदार ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला का आरोप है कि घटना के 15 दिन बाद भी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
धौलाना थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह करीब सात साल से अपने पति से अलग रह रही है और बाजार में चूड़ियों की दुकान करके गुजर बसर करती है। छह जून को पड़ोसी दुकानदार गंदी नीयत से उसकी दुकान में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।