फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी से आठ डिग्री गिरा जिले का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी से आठ डिग्री गिरा जिले का तापमान
विज्ञापन


हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। आसमान में छाए बादल और हल्की बूंदाबांदी से जिले का तापमान डिग्री गिर गया है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार तक बादल छाए रहने से तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

बीते दिनों भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल था। जिले का अधिकतम तापमान भी 44 डिग्री तक चल रहा था। ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, रात और सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते जिले के तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ मनोज आत्रे के अनुसार बृहस्पतिवार तक आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट की उम्मीद है, बरसात भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें