फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी पीएचसी का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ के औचक निरीक्षण में चिकित्सक मिले नदारद, कटा वेतन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सीएमओ ने शनिवार को पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इससे पीएचसी में हड़कंप मच गया। इस दौरान पीएचसी में चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन का काटने का निर्देश दिया है।
सिंभावली पीएचसी में गर्भवती महिलाओं की मौत और स्वास्थ्य सेवाओं में खामियों की शिकायत मिलने पर सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चैक किया। निरीक्षण के समय करीब 8 बजकर 05 मिनट पर पीएचसी में लैब टैकभनीशियन हरेंद्र, टीबी विभाग से अमरजीत और सफाई कर्मचारी नानकचंद ही अस्पताल में मौजूद थे। करीब 10 मिनट बाद चिकित्साधिकारी डॉ. आनंदमणि अस्पताल में पहुंचे। इसके अलावा दो चिकित्सक, वार्डबॉय, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारी अस्पताल में नहीं पहुंचे, जिसके चलते सीएमओ ने सभी की अनुपस्थिति दर्ज कर दी। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम, औषधि भंडार कक्ष समेत अस्पताल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद करीब 8 बजकर 20 मिनट पर सीएमओ गांव सिखेड़ा स्थित सीएचसी पहुंचे। जहां निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पीएचसी में अनुपस्थित मिले डॉ. गजेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट घनश्याम, लवी शर्मा, सुधा, सतीश कुमार, कविता, शाहना, शशी शर्मा और सीएचसी में डॉ. मीनाक्षी, मदन मोहन शर्मा का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा मरीजों को उचित चिकित्सा, सही व्यवहार समेत सीएचसी और पीएचसी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अनुपस्थिति चिकित्सकों और कर्मचारियों के संबंध में उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें