फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात का भ्रूण मिलने से हड़कंप
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल के सामने हाइवे की सर्विस रोड पर एक नवजात का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि हाइवे की सर्विस रोड के सामने गली में बृहस्पतिवार की सुबह एक नवजात के नाली में पड़े होने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पॉलीथिन का वह थैला फटते ही जिस में नवजात का भ्रूण बंद था, हर तरफ तेज दुर्गंध फैल गई। यह बेहद संगीन मामला है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। इस संबंध में जल्द कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग भी करेगा जांच
- नवजात का भ्रूण मिलने से हर किसी के कान खड़े होने के साथ ही यह सवाल भी लोगों में दबी जुबान यह चर्चा हो रही है कि क्षेत्र में चोरी छिपे लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या का गोरखधंधा फल फूल रहा है। हालांकि अब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच पड़ताल में ही हकीकत का खुलासा हो पाएगा। इससे पहले भी दो साल के भीतर गढ़ में ठंडी सड़क और नक्का कुआं रोड किनारे नाले में चार नवजातों के भ्रूण बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि नाली में नवजात का सड़ा गला भ्रूण मिलना बेहद गंभीर मामला है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग समेत पुलिस स्तर से जांच पड़ताल कराई जाएगी। जिसमें लिंग परीकव्षण और कन्या भ्रूण हत्या का कोई भी सबूत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें