फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के विरोध में मानव संशाधन विकास मंत्री से मिले निजी स्कूल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के विरोध में उतरे निजी स्कूल

हापुड़। नई शिक्षा नीति के विरोध में निजी स्कूलों के संचालकों का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को मानव संशाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल से मिला। इस नीति के लागू होने से स्कूलों में व्यवस्था व शिक्षा के स्तर पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर के मुद्दे को उठाया गया। संचालकों को राहत का आश्वासन मिला है।
हापुड़ जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे एलएन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पंकज अग्रवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कॉलेज प्रबंधन के अधिकारों को सीमित किया जा रहा है। जिसके चलते स्कूलों में शिक्षा व व्यवस्था का माहौल लचर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नीति को यदि लागू कर दिया गया तो निजी स्कूल चला पाने मुश्किल हो जाएंगे। इसलिए नीति में विभिन्न बदलाव किए जाने आवश्यक हैं। उत्तर प्रदेश के 25 जिलों से निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया और नई शिक्षा नीति का जोरशोर से विरोध किया। राज्य सभा सांसद डा. अनिल अग्रवाल ने भी स्कूल संचालकों की समस्याओं को गहनता से सुना।
इस मौके पर विभिन्न जिलों से सुभाष जैन, लियाकत अली, अंजुल अग्रवाल, गुलशन, विशाल, राहुल केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें