छात्रों को निशुुल्क करायी जाएगी आईएएस/पीसीएस परीक्षा की तैयारी
हापुड़। आईएएस/पीसीएस परीक्षा की तैयारी में जुटे अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। निजामपुर स्थित राजकीय आईएएस/पीसीएस कोचिंग केंद्र पर इन छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग, आवास, भोजन की व्यवस्था की गई है।
केंद्र के संयुक्त निदेशक ने बताया कि आईएएस/पीसीएस परीक्षा की तैयारी के लिए ऐसे छात्रों का चयन किया जा रहा है, जो अनुसूचित जाति से हैं और उनके परिवार की वार्षिक आय छह लाख रुपये तक है। ऐसे छात्र 26 जून तक सोशलवेलफेयरयूपीडॉटयूपीएसडीसीडॉटजीओवीडॉटइन पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2018 में उत्तीर्ण पात्र अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की तैयारी को लेकर बैच आरंभ किया जा रहा है। अनुसूचित जाति के छात्र इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।