फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हुईं वाहनों की भिड़ंत में देवर भाभी समेत आठ घायल, दो मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की भिड़ंत में देवर भाभी समेत आठ घायल, दो मेरठ रेफर
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे समेत अलग अलग मार्गो पर वाहनों की भिड़ंत में देवर भाभी समेत आठ घायल हो गए, जिनमें हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने दो को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ब्रजघाट गंगा पुल के पास शनिवार की रात में करीब दस बजे तेज एक कार में रफ्तार कैंटर की साइड लग गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दिल्ली से बरेली को लौट रहा जयवीर, उसकी भाभी रीता और कार चालक मोहन घायल हो गया। दूसरी घटना शनिवार की रात को गांव अल्लाबख्शपुर के सामने नेशनल हाइवे पर हुई, जहां अमरोहा के मोटर मेकेनिक सलीम समेत गांव बलवापुर के दो युवक ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो गए। तीसरी घटना रविवार की सुबह करीब सात बजे गांव अठसैनी के सामने फ्लाई ओवर के पास हुई, जहां पीछे से आ रही सेंट्रो कार की बाइक में साइड लग गई। इस हादसे में बाइक चला रहा पवन और पीछे बैठा उसका ममेरा भाई योगेश घायल हो गया, जो मुरादाबाद में रिश्तेदार के घर से शहादरा को वापिस लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने पवन और योगेश को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें