ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा खेल संगम : डा. विकास अग्रवाल
हापुड़। क्रीड़ा भारती की प्रांतीय बैठक में आगामी खेल संगम नवंबर में ग्रेटर नोएडा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा भी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जरौठी स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि हर तीन वर्ष में होने वाला खेल संगम नोएडा में होगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं के सम्मान में वीरमाता जीजाबाई पुरस्कार का कार्यक्रम मुरादाबाद में दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में सभी प्रशासनिक जिलों के जिला अध्यक्ष व मंत्रियों की घोषणा भी की गयी। जिसमें हापुड़ जिले से पंकज अग्रवाल को अध्यक्ष व मनप्रीत खेरा को मंत्री बनाया गया। डॉक्टर सुदर्शन त्यागी को विभाग संयोजक मेरठ बनाया गया। क्रीड़ा भारती के पश्चिमी क्षेत्रीय संयोजक डा. विकास अग्रवाल ने बताया की डा. संदीप त्यागी प्रांत अध्यक्ष व अनिल शर्मा प्रांत मंत्री रहेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित खेल संगम में 12 खेलों के आयोजन होगा। उससे पूर्व सभी जिलों में जिले स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। बताया कि उत्तर प्रदेश कमेटी की एक मीटिंग माननीय चेतन चौहान कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में 16 जून को हापुड़ में होगी, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी भी रहेंगे। इस अवसर पर विशाल मित्तल, राजन भारती, डा. शशि शर्मा, सुभाष खुराना, आभा ढिल्लन ओलंपियन आदि उपस्थित रहे।