अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरायी, तीन घायल
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत बाइपास पर रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी हर्ष पुत्र मंगलसेन, रितिक पुत्र चंद्रप्रताप व हर्ष पुत्र बब्लू रविवार सुबह बाइक पर सवार होकर बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बिगास दवाई लेने जा रहे थे। देहात थाने के पास एनएच-9 बाईपास पर बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह अचानक अनियंत्रित हो गयी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक हवा में काफी ऊंचा उछलकर दूर जा गिरा। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। जिनमें से दो को काफी चोटें आयी हैं।
दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।