फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के सताये किसानों को शासन से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के सताये किसानों को शासन से राहत
विज्ञापन


हापुड़। पिछले दिनों आंधी और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए शासन ने गेहूं क्रय के दौरान गुणवत्ता को लेकर छूट दी है। किसानों के लस्टर लॉस (चमक विहीन) गेहूं की दस प्रतिशत तक गुणवत्ता कोई वैल्यू कट नहीं हो गया, जबकि 20 प्रतिशत गुणवत्ता खराब होने पर प्रति क्विंटल 4.60 रुपये की कटौती की जाएगी। शासन ने इस संबंध में क्रय केंद्रों को आदेशित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के 26 गेहूं क्रय केंद्रों पर 18 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। विप्पणन विभाग के प्रयासों के बाद अभी तक जिले में एक लाख 10 हजार 800 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। पिछले दिनों गेहूं की निकासी के दौरान बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र के किसानों को खासा नुकसान पहुंचाया था। इस स्थिति को देखते हुए शासन ने किसानों को राहत पहुंचाने के लिए गुणवत्ता में छूट दी है। गुणवत्ता सही नहीं होने पर क्रय केंद्रों पर वैल्यू कट किया जाता है, लेकिन शासन ने इस वैल्यू कट में छूट दी है। दस प्रतिशत तक लस्टर लॉस होने पर किसानों से कोई वैल्यू कटौती नहीं की जाएगी, जबकि 20 प्रतिशत तक भी एक चौथाई कटौती यानि 4.60 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती ही की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विप्पणन अधिकारी सुरेश चंद यादव ने बताया कि किसान इस छूट का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा दो प्रतिशत काले दानों की भी छूट दी गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें