फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने में नाम पर कई लोगों से 3.32 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने में नाम पर लोगों से 3.32 लाख ठगे
विज्ञापन


हापुड़। क्षेत्र के गांव वझीलपुर निवासी महिला और एक युवक पर बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.32 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंद्रलोक कॉलोनी निवासी सुमनलता ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र के गांव बझीलपुर निवासी महिला बबली त्यागी ने उससे मुलाकात की। बबली व उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक विशाल त्यागी ने उनसे और कुछ अन्य लोगों को बताया कि वह बैंक में नौकरी लगवा सकते हैं। नौकरी लगवाने की एवज में इन्होंने 50-50 रुपये की मांग की। विश्वास करके आकाश कौशिक ने 50 हजार, पूजा ने 50 हजार, काजल शर्मा ने 50 हजार, अलका ने 50 हजार, आरती ने 40 हजार, आरती सागर ने 40 हजार, रोहणी ने 30 हजार, हरीश ने 10 हजार और मनीष कुमार ने 12 हजार रुपये एकत्र कर दोनों को दे दिए। कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो सभी ने बबली त्यागी से रुपये वापस मांगेए लेकिन रुपये वापस नहीं किए। थाने में कार्रवाई न होने पर सुमनलता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें