राजनाथ की प्रवंड जीत पर भाजपाइयों ने दी बधाई
पिलखुवा। गृह मंत्री राजनाथ की प्रचंड जीत पर एक भाजपा प्रतिनिधि मंडल दिल्ली उनके आवास पर बधाई देने पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। रविवार को भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गृह मंत्री राजनाथ के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होनें राजनाथ सिंह को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी जाहिर कर बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज नाथ सिंह ने कहा कि यह जीत मेरी जीत नही पूरे देश की जीत है। जनता का सपना पूरा कर वह अपनी किए हुए वादों को पूरा करेंगे। भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोगों का सपना साकार किया है। उन्होंने सरकार बनने और अपनी जीत पर देश की जनता का आभार प्रकट किया। बधाई देने वालों महेश अग्रवाल, ललित गर्ग मोदी, हरीश अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।