फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पेमेंट न मिलने पर भाकियू ने हुंकार भरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना पेमेंट न मिलने पर भाकियू ने हूंकार भरी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गन्ना मूल्य का ब्याज समेत भुगतान जल्द न मिलने पर भाकियू ने शुगर मिलों की तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। वहीं बदरखा के सामने बंद किए गए अधिकृत कट को न खोलने और ब्रजघाट प्रकरण से जुड़े दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने के विरोध में भी कलेक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा कुटी शिव मंदिर परिसर में सोमवार को जिला सरंक्षक फूल सिंह चौहान की अध्यक्षता और मंडल कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी के संचालन में भाकियू की मासिक पंचायत हुई। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि अपने ही गन्ने का करीब पांच सौ करोड़ का पेमेंट न मिलने से जनपद के लाखों किसान आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर हैं। अगर बहुत जल्द गन्ना मूल्य का ब्याज समेत भुगतान नहीं किया गया तो भाकियू शुगर मिलों में तालाबंदी कर आंदोलन करेगी। जिला महासचिव दिनेश त्यागी ने कहा कि गांव बदरखा के सामने हाइवे पर अधिकृत कट को जबरन बंद किया हुआ है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। नीरज तोमर ने कहा कि जर्जर बिजली तार टूटकर गिरने से फुंकी गेहूं की फसल का पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबली त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ब्रजघाट प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई तो इसके विरोध में 25 मई को कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मुबारक खां, केप्टन राजेश चौधरी, रमेश बागड़ी, सुनील त्यागी, धर्मपाल सिंह, सुरेंद्र चौधरी, ताहिर, मुनशैद, लियाकत, शुभम चौधरी, यशवीर, कालीचरण समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें