फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों से साथ डुबकी लगा रहा गाजियाबाद का युवक गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों से साथ डुबकी लगा रहा गाजियाबाद का युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। दोस्तों से साथ डुबकी लगा रहा गाजियाबाद का युवक ब्रजघाट गंगा में डूब गया, जिसकी सूचना पर आए परिजन मल्लाहों समेत गोताखोरों से तलाश कराने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मॉडल टाउन रजापुर निवासी सुमित अपने दोस्तों अंकुर, मोहित, विकास और अरुण के साथ रविवार की दोपहर को ब्रजघाट तीर्थनगरी में आया था। पांचों दोस्त नत्थू के घाट के पास गंगा में डुबकी लगा रहे थे, जहां तेज बहाव के साथ सुमित गहरे पानी की चपेट में आकर गंगा में डूबने लगा। सुमित को डूबता देख उसके दोस्तों शोर मचाने लगे, जिसे सुनते ही किनारे पर मौजूद नाव चलाने वाले मल्लाहों समेत निजी गोताखोरों ने गंगा में डुबकी लगा दी। लेकिन इससे पहले ही गंगा में डूब रहा सुमित 35 साल आंखों से ओझल हो गया, जिससे काफी देर तक अथक कोशिश करने के बाद भी मल्लाहों समेत गोताखोर गंगा में डूबे सुमित का कोई पता नहीं लगा पाए। इस हादसे के संबंध में दोस्तों द्वारा दी गई सूचना मिलते ही सुमित के घर कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन कुछ ही घंटों में ब्रजघाट गंगा किनारे पहुंच गए, जो नाव चलाने वाले मल्लाहों समेत निजी गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे सुमित की तलाश कराने में जुटे हुए हैं। बड़े भाई उमेश ने बताया कि सुमित शादीशुदा था और निजी कंपनी में जॉब करता था, जो रविवार की साप्ताहिक छुट्टी में दोस्तों के साथ ब्रजघाट गंगा में स्नान करने आया था। एसआई रूपचंद ने बताया कि गाजियाबाद के युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, जो मल्लाहों समेत गोताखोरों से तलाश करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें