फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बने शोपीस, पैसों के लिए भटकते रहे ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बने शोपीस, पैसों के लिए भटकते रहे लोग
विज्ञापन


रविवार को अवकाश के दौरान शहर भर के अधिकांश एटीएम शोपीस बने रहे। पैसों की जरूरत के लिए ग्राहक दिनभर इधर उधर भटकते रहे।

कुछ एटीएम के तो शटर ही बंद मिले। ऐसे में ग्राहकों को बेहद परेशानी का सामना कराना पड़ा। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैंक अफसर ग्राहकों की समस्या पर कितने सजग हैं।

नोटबंदी के बाद से शहर भर की एटीएम व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। अवकाश के दिनों में अक्सर एटीएम शोपीस ही बने रहते हैं। बैंक अफसर ग्राहकों की समस्या पर गंभीरता नहीं बरत रहे।
विज्ञापन


आलम यह रहा कि रविवार को शहर भर में एक दो एटीएम को छोड़कर सभी शोपीस बने रहे। इससे ग्राहक इधर से उधर भटकते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी।

सीन नंबर-1
बुलंदशहर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर पैसा तो दूर शटर तक नहीं खुला था। ऐसे में यहां आने वाले ग्राहकों को मायूसी ही हाथ लग रही थी।

सीन नंबर-2
बुलंदशहर रोड स्थित सिंडीकेट बैंक का एटीएम भी शोपीस बना रहा। मुख्य स्थान पर होने के कारण काफी संख्या में ग्राहक यहां पहुंच रहे थे, लेकिन शटर बंद होने के कारण उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही थी।

सीन नंबर-3
रेलवे रोड स्थित यूनियन बैंक का एटीएम भी रविवार को ग्राहकों को राहत नहीं दिला सका। कुल मिलाकर रविवार को पूरे दिन ग्राहकों को पैसों के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


एलडीएम एपी चतुर्वेदी का कहना है कि सभी एटीएम सभी बैंकों के प्रबंधकों को एटीएम में पर्याप्त पैसा रखने के निर्देश दिए हुए हैं। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें