फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के हर मरीज की हो सघन जांच-डा.राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी के हर मरीज की हो सघन जांच -डा.राजेश
विज्ञापन


हापुड़। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश कुमार ने कहा कि 7 जनवरी से शुरू होने वाले सघन क्षय रोग अभियान के तहत घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच की जाए। टीबी का संदिग्ध मरीज किसी भी हाल में जांच से न बचें।
विज्ञापन

डा .राजेश शनिवार को कोठीगेट स्थित पीएचसी पर चिकित्साधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करना है। इसी क्रम में सात जनवरी से जिले में तीसरा चरण शुरू होगा। इस चरण में जिलेभर के 1.50 लाख लोगों के स्वास्थ्य की जांच का लक्ष्य मिला है। दस दिन तक अभियान चलाकर विभाग की 58 टीमें प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। संदिग्ध मरीज के बलगम का सैंपल लैब में टेस्ट कराएं। डा. सतीश चौधरी ने कहा कि इस अभियान में किसी भी तरीके की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तैयारियां पूरी हैं, सोमवार से 10 दिन तक टीबी के संदिग्ध मरीजों की तलाश की जाएगी। इस दौरान कार्यशाला में मौजूद चिकित्सकों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें