अनियंत्रित होकर कार पलटी, तीन लोग घायल
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव सरावनी के समीप किठौर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना किया।
दिल्ली निवासी तीन लोग शनिवार रात किसी काम से कार में सवार होकर किठौर की ओर जा रहे थे। देर रात किठौर रोड पर गांव सरावनी से पहले उनकी कार तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान कार सवार लोगों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।