फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से गिरी आतिफ पर 'मौत': भाई संग बाहर बारिश में नहा रहा था, आकाशीय बिजली गिरने से गई जान; देखें Video

Sat, 09 Aug 2025 05:51 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलाना

सार

स्थानीय निवासी मुबारिक अली ने बताया कि आतिफ अपने भाई भोलू और कुछ दोस्तों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर खुले आसमान के नीचे बारिश में नहा रहा था। अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में बिजली चमकने लगी। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे आतिफ पर आ गिरी।
विज्ञापन
14 साल के बच्चे पर गिरी आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना में शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। 14 वर्षीय आतिफ पुत्र जुल्फिकार की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई, जब आतिफ अपने घर के बाहर बारिश में खेल रहा था। कक्षा छह का यह छात्र अपने भाई और दोस्तों के साथ बारिश का आनंद ले रहा था, तभी यह त्रासदी घटी।

विज्ञापन

अचानक बदला मौसम, बनी मुसीबत
स्थानीय निवासी मुबारिक अली ने बताया कि आतिफ अपने भाई भोलू और कुछ दोस्तों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर खुले आसमान के नीचे बारिश में नहा रहा था। अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में बिजली चमकने लगी। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे आतिफ पर आ गिरी। धमाके की आवाज इतनी प्रबल थी कि आसपास के लोग भी सहम गए।

परिजनों और गांव में शोक की लहर
हादसे के बाद आतिफ के भाई और दोस्त सदमे में आ गए। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आतिफ की जान जा चुकी थी। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि आतिफ एक हंसमुख और पढ़ाई में होनहार बच्चा था, जिसकी मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने की पुष्टि
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर की मौत आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर खुले में बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को रेखांकित किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें