सरदार काबल सिंह ने बताया कि यू तो लगभग हर साल ही खादर क्षेत्र के लोग गांवों में जलभरावे की समस्या से जूझते हैं, लेकिन वर्ष 2013 में केदारनाथ त्रास्दी के दौरान बाढ़ की विभिषिका झेली थी। लेकिन शासन और प्रशासनिक स्तर से बाढ़ की आपदा को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
राजस्व टीम और बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी लगातार गांवों में पहुंच रहे हैं। जो ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। राहत शिविरों में सभी तैयारी पूरी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंच रही है। लोगों को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।
- श्रीराम सिंह, एसडीएम