फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुनाफे का झांसा देकर 14 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव होशदारपुर गढ़ी निवासी शक्ति सिंह से शेयर बाजार में निवेश कर अच्छा मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर थाना बाबूगढ़ पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शक्ति सिंह ने बताया कि वह कुछ दिनों पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े थे। ग्रुप में जुड़े लोगों द्वारा शेयर बाजार में निवेश कर अच्छा मुनाफे की आपस में चेटिंग कर रहे थे। ग्रुप में जुडे लोगों ने उन्हें भी शेयर बाजार में निवेश कर अच्छा मुनाफा देने का लालच दिया था। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने उनके अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने डीजीको कंपनी का आईपीओ सब्सक्राइब कराकर उन्हेंं 14 लाख रुपये के शेयर वितरित कर दिए थे।
आरोपियों ने उनसे बैलेंस रकम जमा न करने पर रुपये वापस न करने की बात कही थी। इस पर उन्होंने उन्होंने एक्सिस व एचडीएफसी बैंक से लोन लेकर और रुपये भी उनके बताए खाते में जमा कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने रुपये वापस की मांग की तो आरोपियों ने 20 प्रतिशत मैनेजमेंट फीस जमा करने की बात उनसे कही। अब उनके पास रुपये न होने पर वह रुपये वापस नहीं करा पाए थे। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबरों के आधार पर साइबर ठगों के करीब पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें