फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाड कंपाती सर्दी में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर, जिले में नहीं घोषित हुआ शीतकालीन अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हाड़ कंपाती सर्दी में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर
विज्ञापन


हापुड़। सर्दी अपने चर्म पर है, सुबह के समय बच्चे कंपकंपाते स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा शीतकालीन अवकाश घोषित न किए जाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर शीतकालीन अवकाश की मांग उठाई है।
इन दिनों जिले का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तो अधिकतम 19 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने से 10 बजे तक भी धूप नहीं निकल पाती है। ऐसे में बच्चों को भीषण ठंड में कंपकंपाते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की मांग उठाई है, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई निर्देश न मिलने के कारण बीएसए ने अवकाश संबंधी मांग पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। ऐसे में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि फिलहाल स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं किया है। जिला प्रशासन से निर्देश मिलते ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें