आम आदमी पार्टी में ही छात्रों का हित संभव : डा. नरेंद्र
हापुड़। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि आप में ही छात्रों का हित संभव है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में छात्र इकाईयों का गठन किया जा रहा है, जिससे छात्रों का उत्पीड़न न हो सके। इस दौरान मोहम्मद आतिफ को छात्र इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
डा. नरेंद्र सोलंकी सोमवार को बुलंदशहर रोड पर कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य होते हैं, ऐसे में अगर छात्रों को सही दिशा न मिले तो वह गलत रास्ते पर भटक जाते हैं। इन दिनों कालेजों में छात्रों का शोषण चर्म पर है।
इस समस्या से राहत दिलाने को आम आदमी पार्टी हाईकमान ने प्रदेश भर में छात्र इकाईयों के गठन का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मोहम्मद आतिफ को हापुड़ छात्र इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मौके पर धर्मेंद्र चौधरी, सीएम चौहान, डा.मनोज तोमर, रविंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, रोहताश चौधरी, बिजेंद्र सिंह, आजाद, डा.अमित शर्मा, मनोज गुप्ता, अमीरुद्दीन, मारूफ अली, अफसर अली आदि मौजूद रहे।