फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खेती कर किसान कमाएं अच्छा मुनाफा-सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी खेती कर किसान कमाएं अच्छा मुनाफा-सांसद
विज्ञापन


हापुड़। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि किसान तकनीकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस पद्धति से किसानों को समय की बचत के साथ ही अनावश्यक लागत से भी राहत मिल जाएगी। सरकार किसान हित में अनेक योजनाएं चला रही है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल शनिवार को गढ़ रोड स्थित नवीन कृषि मंडी में आयोजित जिला स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को संबोधित कर रहे थे। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना है। इसी क्रम में गांवों में कक्षाएं संचालित कर किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक एएन मिश्रा ने कहा कि किसानों के हित में अनेक योजनाएं विभाग से संचालित हैं। किसानों को यंत्रों पर 80 फीसदी तक छूट दी जा रही है। किसान विभाग में आवेदन कर निर्धारित यंत्रों पर अनुदान पा सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने कहा कि किसान मृदा की जांच के बाद ही फसलों की बुवाई करें। विभाग में मृदा की निशुल्क जांच करायी जाती है। किसान जांच के बाद मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त कर लें, इसी के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करें।
जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने कहा कि किसान सहफसली खेती कर मुनाफा कमा सकते हैं। ईख के साथ में सरसों आदि की बुवाई की जा सकती है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि किसान संयम रखें, उनके हित में अनेक योजनाएं चल रही हैं, बढ़ चढ़कर किसान योजनाओं को लाभ उठाऐं।
प्रगतिशील किसान मलूक सिंह ने कहा कि किसानों को लागत के साथ साथ किसी भी फसल को बोते समय उपयुक्त समय का ध्यान जरूर रखना चाहिए। उन्होंने मटर, धान और गेहूं के बीजों की विभिन्न किस्मों के बारे में किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश कुमार, विकास त्यागी, सुबीश त्यागी, संदीप, सुरेंद्र कुमार, अनिल सिंह, रोहताश सिंह, दीपक कुमार, राहुल चौधरी, महेश त्यागी, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें