फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंका
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गंगा खादर क्षेत्र के एक गांव के कुछ किसानों ने रविवार की सुबह खेतों में जाने के दौरान खेत में खड़ी ज्वार की फसल में गांव निवासी एक युवती का शव पड़ा देखा। युवती का शव ज्वार की फसल में पड़े होने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। महिला-बच्चों समेत सैकड़ों ग्रामीण आनन-फानन में मौका ए वारदात पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन और ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि रेप के बाद युवती की हत्या कर उसका शव खेत में फेंका गया है।
मृतका के माथे पर चोट का निशान भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। ऐसे में काफी खून बहने से युवती की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता का साया उठने के बाद युवती अपनी विधवा मां के साथ घर में अकेली रहती थी, उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। दो भाइयों में से एक गाजियाबाद में नौकरी करता है और दूसरा किसी रिश्तेदारी में रहता है। शनिवार को दो रिश्तेदार घर आए हुए थे, जो रात में भी ठहरे हुए थे। गहरी नींद में सोने के दौरान युवती किस तरह ज्वार की फसल में पहुंच गई और फिर किसने माथे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया, यह दोनों सवाल पुलिस के लिए फिलहाल अनसुलझी पहेली बने हुए हैं। हालांकि पुलिस संदेह के आधार पर घर आए दोनों रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि मृतका की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर घर आए उसके दो रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हत्या से पहले रेप होने के बाबत बताया कि मृतका का शव और कपड़ों की हालत देख ऐसी संभावना प्रतीत नहीं हो रही है, लेकिन असल हकीकत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें