फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शूटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीते तीन स्वर्ण समेत 12 पदक

विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता की विजेता शूटर। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नोएडा में आयोजित प्रथम दिल्ली स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण समेत 12 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 9 छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें सौम्या त्यागी ने एक स्वर्ण, चैंपियन ऑफ चैंपियन राइफल विनर की ट्रॉफी भी जीती। अर्पिता सिंह, आयुषी सिंह ने एक एक स्वर्ण, काजल ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। परी विधुरी ने दो कांस्य, अवनी ने एक रजत और एक कांस्य, अराध्या बाना, अनिका भारद्वाज ने एक एक रजत, काव्या कौशिक ने एक कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में 350 निशानेबाजों ने भाग लिया था। विद्यालय आगमन पर सभी 9 छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें