फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 को होगा लोक अदालत का आयोजन

Fri, 28 Oct 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लोक अदालत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 नवंबर को एक लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लंबित मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला जज घनश्याम पाठक की अध्यक्षता में अफसरों की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 12 नवंबर को लोक अदालत को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।

जिसमें इस लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकार, 138 एनआईए एक्ट, पारिवारिक विवाद, दीवानी वाद, शमनीय दांडिक वाद, श्रम के वाद राजस्व व स्टांप विवाद, भूमि अध्याप्ति वाद,
विज्ञापन


बैंक वसूली संबधी वाद, नगर निगम व विकास प्राधिकरण के विवादों को निरस्त करवाया जा सकता है। साथ ही पांच नवंबर को न्यायालय परिसर में शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर डीएम अनिल ढींगरा, एसपी अलंकृता सिंह, सीएमओ डा. एके सिंह, अपर जिला जज प्रथम व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अमरजीत त्रिपाठी, सीजेएम मोहम्मद रफी, सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गुलाम मुस्तफा शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें