मोती कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय शौकत ठेकेदार सांस का मरीज था। शौकत के पुत्र शादाब ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों ने चोरी पकड़े जाने की बात कह कर 12 लाख का नोटिस भेज दिया। परिवार पहले ही आर्थिक संकट में डूबा है, इस नोटिस को देखकर ही पिता शौकत सदमे में आ गए।
कई बार निगम कार्यालय के चक्कर लगाए। आरोप है कि उनसे पांच लाख रुपये मांगे गए, यह पैसा पिता ने जमा भी कर दिया। लेकिन इसके एवज में एक लाख की रसीद दी है। हालांकि इन आरोपों को निगम के अधिकारियों ने नकारा है, मौत से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
नहीं घटाया गया कोई जुर्माना
बिजली चोरी में पकड़े जाने पर उपभोक्ता कार्यालय में आया जरूर था। लेकिन उसका जुर्माना कम नहीं किया गया, क्योंकि इसमें यह प्रावधान ही नहीं था। लगाए गए आरोप निराधार हैं। -सौरभ दीक्षित, एआर।