इंटरमीडिएट के छात्रों की आखिरी परीक्षा आज
हापुड़। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो मार्च को संपन्न होने जा रही हैं। ऐसे में महीनों से तैयारी में जुटे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी दे रहे शिक्षक, अधिकारी भी राहत की सांस लेंगे। शुक्रवार को इंटरमीडिएट के 136 छात्रों ने परीक्षा दी।
जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को इंटरमीडिएट के फल एवं खाद्य संरक्षण विषय में 46 छात्र, परिधान रचना एवं सज्जा में 42 छात्र, नर्सरी शिक्षण प्राथमिक में 48 छात्र उपस्थित रहे। छह छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट के छात्रों की शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी, जो आखिरी है। इस परीक्षा के संपन्न होते ही छात्रों को काफी राहत मिलेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शनिवार को इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न हो जाएगी।