फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीगंज रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ हो सकती है स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रीगंज रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ हो सकती है स्थानांतरित
विज्ञापन


हापुड़। फ्रीगंज रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ जल्द ही स्थानांतरित हो सकती है। स्थानीय लोगों व अस्पताल संचालकों की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर, जल्द नगर पालिका से जगह चिंहित करा साप्ताहिक पैठ के स्थानांतरण के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि गोल मार्केट में लगने वाले साप्ताहिक पैठ को बीते दिनों रामलीला मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया था, कुछ ही दिन बाद पैंठ को फ्री गंज रोड पर लगाने की अनुमति दे दी गई। वर्तमान में यह पैंठ दो हिस्सों में बंट गई है, जिसमें दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान तथा फ्रीगंज रोड पर रविवार को यह पैंठ लगती है। फ्रीगंज रोड पर साप्ताहिक पैठ लगने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। आवासीय कालोनी होने तथा इस सड़क पर अस्पताल होने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी होती है। साथ ही अस्पतालों की एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। इन समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने इस मामले में एसडीएम सत्यप्रकाश को आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि डीएम के निर्देश पर रविवार को हापुड़ कोतवाली में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, टीएसआई, सीओ ट्रैफिक के साथ बैठक कर, पैंठ के स्थानांतरण पर विचार किया जाएगा, जल्द ही पैंठ के स्थानांतरण पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें