फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस
विज्ञापन


हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के आवास पर छापेमारी कर बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराने के मामले में निगम के अफसर बेकफुट पर आ गए। अधिवक्ताओं के बढ़ते आक्रोष व हड़ताल के चलते बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस ले लिया गया। वहीं इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर हंगामा कर काम भी बंद कराया।
विज्ञापन

हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने उन पर दर्ज किया मुकदमा वापस ले लिया। जबकि एक अन्य मुकदमा जो मोहम्मद आजम के खिलाफ लिखा गया है उसे जल्द से जल्द वापस लेने का अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया है। सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि जब तक अन्य अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं होता है तब तक अधिवक्ता संघर्ष करते रहेंगे और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। भ्रष्ट ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ अधिवक्तागण मोर्चा खोले रखेंगे तथा उनके खिलाफ आंदोलन करते रहेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता अजित चौधरी और अनिल आजाद ने कहा कि पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। तब तक साथी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा वापस नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर ठाकुर गजेंद्र सिंह चौहान, श्यामबीर सिंह सिरोही, अनिल शिशौदिया, भोपाल शिशौदिया, मुकेश शर्मा, धर्मपाल सिंह, शिवकुमार शर्मा, शाह आलम, हिमांशु कौशिक, अशोक गिरी, मोहम्मद उमर, दीपक कुमार, आरिफ , इमरान मेवाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें