फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि में अंबेडकर का बोर्ड गाढने वालों की शामत आई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी भूमि में अंबेडकर का बोर्ड गाड़ने वालों की शामत आई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सरकारी भूमि पर हो रहा कब्जा हटाने के दौरान अंबेडकर का बोर्ड गाड़कर हंगामा करने वालों की शामत आई। गाली गलौज, पथराव और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
खेलकूद को बढ़ावा देकर ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के मकसद से चलाई जा रही योजना के तहत गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव झड़ीना, अठसैनी, अल्लीपुर, आलमपुर भगवंतपुर, करीमपुर, ढोलपुर, मुकीमपुर, रहरवा, लुहारी, शेरपुर में खेल मैदान विकसित करने को दस दस लाख की रकम आई है, जिससे कई गांवों में काम भी पूरा हो चुका है। गांव झड़ीना में शनिवार को प्रधान बालेश्वर सिंह द्वारा ग्राम समाज की सरकारी भूमि में खेल मैदान विकसित कराने को साफ सफाई कराई जा रही थी, जिसकी खबर लगते ही उक्त भूमि में रखे बोंगे बिटौरों से जुड़े दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए विरोध किया था। भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने अपने अवैैध कब्जे बरकरार रखने को भारत रत्न डॉ. अंबेडकर के चित्र वाला बोर्ड भी उक्त भूमि में गाढ़ दिया था। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम ज्योति राय और डीएसपी पवन कुमार आनन फानन में सर्किल के तीनों थानों की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होंने खेल मैदान से जुड़ी भूमि की जांच पड़ताल करते हुए तहसील की राजस्व टीम से पैमाइश कराई। इसमें सच्चाई सामने आने के बाद हंगामा करने वाले ग्रामीणों को वहां से खदेड़कर काम चालू करा दिया गया था। इस मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है, जिसके चलते झड़ीना चौकी इंचार्ज एमपी शर्मा ने 15 नामजद लोगों समेत 16 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिन पर पुलिस से गाली गलौज, पथराव, जान से मारने की धमकी देने के साथ ही सरकारी भूमि में अवैध कब्जा करने की नियत से अंबेडकर के पोस्टर वाला बोर्ड गाड़ने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि एसआई की तहरीर पर 15 नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है, जिनमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें