सवा छह लाख बैलेट से चुनेंगे शहर की सरकार
-आरओ की निगरानी में की गयी पैकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए रविवार को जिले में सवा छह लाख बैलेट पेपर का स्टॉक पहुंच गया है। इन्हें आरओ की निगरानी में पैकिंग के बाद कड़ी सुरक्षा में रख दिया गया है।
जिले में निकाय चुनाव को लेकर 22 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव में मतदान बैलेट पेपर से किया जाएगा। इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। रविवार को पुराने जिला मुख्यालय पर सवा 6 लाख बैलेट पेपर का स्टॉक पहुंचा दिया गया।
रविवार को आरओ की देखरेख में बैलेट पेपर की सिलिंग करा, उन्हें बंद बॉक्स में रखवा दिया गया है। जिन्हें स्ट्रॉग रूप में सुरक्षित रखा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार त्यागी ने बताया कि बैलेट पेपर पहुंच गए हैं। इनकी गिनती करा, आरओ को सौंप दिया गया है।