फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था फिर ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन चढ़ते ही शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त
विज्ञापन

हापुड़। साप्ताहिक बाजार के चलते दिन चढ़ते ही शहर की यातायात व्यवस्था रविवार को धवस्त हो गई। जिस कारण शहर के मुख्य चौराहों पर जाम में फंसकर लोगों को परेशान होना पड़ा। यातायात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर लोगों को राहत दिलाई। यातायात माह में भी शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो पा रही है। जिस कारण आए दिन लोगों की जाम का सामना करना पड़ता है। रविवार को फिर शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई।
दोपहर के समय सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, मेरठ रोड तिराहा रोड पर वाहनों की रफ्तार कम पड़ गई। थोड़ी देर बाद ही वाहनों के पहिये थम जाने से वाहन चालकों को घंटे भर जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

अतरपुरा चौपला पर एम्बुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। लेकिन वाहन चालकों में एक दूसरे से पहले निकलने की होड़ लगी है। जाम के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशान होना पड़ा। यातायात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर लोगों को राहत दिलाई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि रविवार को साप्ताहिक बाजार लगने के कारण दोपहर के समय वाहनों का दबाव बढ़ गया था, जिस कारण कुछ देर के लिए लोगों का जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। हालांकि यातायात पुलिसकर्मियों ने जल्द ही जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें