शब-ए-बरात को लेकर मजिस्ट्रेट किए गए तैनात
हापुड़। शब-ए-बारात का पर्व 21 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विद्युत और जलापूर्ति को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने हापुड़ तहसील क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकार सत्यप्रकाश को, बाबूगढ़ क्षेत्र में तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव को, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में नायब तहसीलदार अजय कुमार को, गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी राममूर्ति त्रिपाठी, बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में चकबंदी अधिकारी अमरनाथ सिंह और सिंभावली थाना क्षेत्र में तहसीलदार रेणुका दीक्षित को मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
धौलाना तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी विशाल यादव, हाफिजपुर थाना क्षेत्र में तहसीलदार धौलाना गजेंद्र सिंह, पिलखुवा थाना क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी विकास कुमार को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। सभी को शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए गए हैं।