ताज यूपी रत्न से सम्मानित हुए हापुड़ के विजय शर्मा
हापुड़। मेरठ में आयोजित सम्मान समारोह में हापुड़ के समाजसेवी विजय शर्मा को ताज यूपी रत्न से सम्मानित किया गया है। मेरठ मंडल के सभी जिलों से हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था। हापुड़ आगमन पर उनका भव्य स्वागत हुआ।
बता दें कि वर्ष 2009 में एनएच-24 पर जिंदलनगर के पास रात्रि में सड़क पर टायर डालकर बदमाश लूट कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मेरठ रोड न्यू आलोक निवासी विजय शर्मा ने बदमाशों पर फायर झोंक दिया, जिसके बाद बदमाशों को वहां से भागना पड़ा।
इतना नहीं वर्ष 2015 में रवि गंज में व्यापारी से 25 लाख रुपये की लूट कर भाग रहे बदमाशों को पकड़वाने में उन्होंने पुलिस का सहयोग किया। इस उपलब्धि पर डीएम और एसपी ने उन्हें पुलिस लाइन में बुलाकर सम्मानित किया था।
हापुड़ आगमन पर उनका भव्य स्वागत हुआ। बधाई देने वालों में मोनू बजरंग, कुश सर्राफ, राजीव द्विवेदी, कैप्टन सुधीर, सुधाकर द्विवेदी, अंकुर शर्मा, तरंग बजरंग, अतुल जैन आदि मौजूद रहे।