फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दूसरे दिन ही जवाब दे गए शहर के अधिकांश एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश के दूसरे दिन ही जवाब
विज्ञापन

दे गए अधिकांश एटीएम
- कई एटीएम में कैश खत्म, कुछ की मशीनें हुईं खराब
- इधर-उधर भटकने को मजबूर हुए ग्राहक
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बैंकों में अवकाश के दूसरे दिन ही शहर में लगे अधिकांश एटीएम जवाब दे गए। कई एटीएम में कैश समाप्त हो गया तो कई की मशीनें खराब रहीं। ऐसे में ग्राहकों को पैसा निकालने में बेहद परेशानी हुई। आगामी तीन दिन भी लोगों को कैश की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
07 नवंबर को दीवाली, 08 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 09 अक्तूबर को भैयादूज और रविवार के चलते बैंकों में पांच दिन अवकाश है। बैंक अफसर एटीएम सुविधा दुरुस्त रखने का दावा कर रहे थे, लेकिन अवकाश के दूसरे दिन ही बैंक अफसरों के दावे हवा हवाई साबित हुए।
विज्ञापन

सीन-1, समय दोपहर 1.15 बजे
गढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पर लगा एटीएम भी कैश किल्लत की समस्या से राहत नहीं दिला सका। ग्राहक कैश के लिए भटकते रहे।--फोटो संख्या-01
सीन-2, समय दोपहर 1.20 बजे
गढ़ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पर लगे एटीएम की मशीन खराब पड़ी थी। इसके चलते ग्राहकों को यहां भी राहत नहीं मिल सकी। ऐसे में अफसरों के दावे फुस्स साबित हुए।--फोटो संख्या-02
सीन-3, समय दोपहर 1.30 बजे
गढ़ रोड स्थित स्टेट बैंक का एटीएम चालू था, यहां कैश पाने के लिए ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। आगामी तीन दिन तक भी ग्राहकों को कैश किल्लत से परेशान होना पड़ेगा।--फोटो संख्या-03
विज्ञापन

कोट
जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि सभी एटीएम को कैश से फुल किया गया था, लेकिन अवकाश के चलते यह समस्या बनी। मशीनों में जल्द ही कैश डलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें