फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर रातभर अंधेरे में डूबा रहा लाइन पार इलाका

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर रातभर अंधेरे में डूबा रहा लाइन पार इलाका
विज्ञापन

- हाईटेंशन तार टूटने के चलते गुल रही बिजली
- अफसरों ने नहीं उठाए फोन, बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों ने झाड़ा पल्ला
- देहात अंचल में भी कई स्थानों पर प्रभावित रही बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। प्रकाश के त्योहार दिवाली पर बिजली व्यवस्था लोगों को धोखा दे गई। रातभर लाइन पार का इलाका अंधेरे में डूबा रहा। लोगों की शिकायत के बाद भी कर्मचारियों ने हाईटेंशन लाइन के टूटे तार को दुरुस्त नहीं किया। अफसर छुट्टियां मनाने में व्यस्त रहे। परेशान लोगों ने कई बार अधिकारियों को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। देहात अंचल में भी व्यवस्था बदतर रही।
बिजली निगम के अफसरों ने दीपावली पर 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति देने का दावा किया था। साथ ही बिजलीघरों पर अतिरिक्त स्टॉफ तैनात कर फाल्ट आदि की समस्या को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर रात के समय हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से लाइन पार इलाके में रातभर अंधेरा छाया रहा। लोगों ने इसकी सूचना संबंधित बिजलीघर पर दी, लेकिन कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त नहीं किया। आलम यह रहा कि दीपावली पर लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। उधर, देहात अंचल में भी घंटों आपूर्ति बाधित रही। कुल मिलाकर इस अव्यवस्था से बिजली निगम के अफसरों की पोल खुल गई। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी।

फोटो संख्या--11

दिवाली पर भी गंदगी से जूझे लोग, हंगामा
- मुबारिकपुर सलामतपुर गांव के लोगों ने विकास खंड अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दिवाली पर भी गंदगी, जलभराव से परेशान मुबारिकपुर सलामतपुर के ग्रामीणों का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विकास खंड के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि गांव में गंदगी के अंबार लगे हैं। साफ सफाई न होने के कारण संक्रामक रोगों का बोल बोला है। जलभराव से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। मच्छर जनित रोगों का प्रकोप बढ़ने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। दिवाली के अवसर पर भी गांव में सफाई नहीं करवाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने ब्लॉक अफसरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रमोद गुर्जर, अंकित भड़ाना, सतवीर नागर, राजवीर नागर, विजय गौतम, जगवीर नागर, अतुल नागर, कार्तिक नागर, संतवीर तंवर, गोलू, कलुवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें