फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में खुड़लिया शूटिंग अकादमी के खिलाडिय़ों का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में खुड़लिया अकादमी का परचम
विज्ञापन


हापुड़। खुड़लिया शूटिंग अकादमी के चार निशानेबाजों ने देहरादून के पोंढ़ा स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज में चल रही 38वीं नोर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर, नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
देहरादून में यह प्रतियोगिता 25 अक्तूबर से चल रही है। जिसमें खुड़लिया शूटिंग स्पोर्टस अकादमी के कोच अंकित पवार समेत विश्वजीत ढिल्लन, प्रीत औखल, ऋषभ चौधरी ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

चारों निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर परचम लहराया। इन निशानेबाजों का चयन 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक केरला के त्रिवेंद्रम में आयोजित होने वाली 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। शूटिंग में अजुर्न अवार्ड विजेता सतेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


शूटिंग में मनीष ने गाड़ा झंडा
हापुड़। गांव दयानतपुर निवासी मनीष दहरान ने देहरादून में आयोजित 38वीं नोर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर, नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनकी उपलब्धि से कोच लोकेंद्र राठी, पिता सतेंद्र सिंह काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें