दीपावली से पहले दुरुस्त होंगी स्ट्रीट लाइट व जर्जर सड़कें
हापुड़। दीपावली से पहले नगर पालिका परिषद नगर भर में लगी स्ट्रीट लाइट, जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराएंगी। इसी क्रम में सोमवार को मेरठ रोड संजय विहार में सभासद पति ने पालिका कर्मियों के साथ तमाम खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चिंहित कराकर दुरुस्त कराया।
दीवाली प्रकाश का त्योहार है, लेकिन नगर में जगह जगह स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। जिसके चलते लोगों को अंधेरे से परेशान होना पड़ता है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने पालिका अफसरों को दीपावली से पहले तमाम स्ट्रीट लाइट, जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को मेरठ रोड संजय विहार कालोनी में सभासद पति सत्ते ने पालिका कर्मियों के साथ खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाया, साथ ही जिन स्थानों पर लाइटों की आवश्यकता है उन स्थानों को भी चिंहित कराया।
पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत का कहना है कि दीपावली से पहले सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरस्त करा दिया जाएगा। पूरा शहर दूधिया रोशनी से जगमगाएगा, साथ ही जर्जर सड़कों को भी दुरुस्त कराया जाएगा।