हापुड़। ऐतिहासिक गढ़ गंगा मेले का आगाज हो चुका है। इस समय मेला परिसर पर तंबुओं का एक विशाल शहर बस चुका है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने भी कमर कस ली है। मेले के लिए हापुड़ और गाजियाबाद डिपो सौ से अधिक बसें चलाएगा।
पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान होगा। जबकि मेला छह नवंबर तक चलेगा। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए इस बार रोडवेज की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष गढ़ मेले की यात्रा के लिए करीब 100 बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के माध्यम से न केवल हापुड़, बल्कि गाजियाबाद, मोदीनगर और दूर के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को भी गंगा घाट तक पहुंचने में आसानी होगी। इसमें कुछ बसें हापुड़ और कुछ बसें गाजियाबाद डिपो की शामिल होंगी। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।