फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे पर चला वाराणसी नगर निगम का हथौड़ा, सभी जोन में आज से अभियान शुरू 

Sun, 17 Nov 2019 01:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : a
विज्ञापन

वाराणसी शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान रविवार से शुरू हो गया। सड़क किनारे नालियों और दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। अभियान के दौरान भोजूबीर में टीम के साथ दुर्व्यवहार करने पर पुलिस ने एक को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


रविवार को भोजुबीर से अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के तहत जेसीबी से अवैध निर्माण को जमीदोज किया गया। अभियान से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन के साथ स्थानीय व ट्रैफिक पुलिस की टीम को भी तैनात किया गया है।

आरोप है कि एक स्थानीय दुकानदार अतिक्रमण हटाओ टीम के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने उक्त दुकानदार को हिरासत में ले लिया। सोनारपुरा, जंगमबाड़ी व मदनपुरा आदि क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें