फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लेनदेन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से वार किया गया। पेट में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी अखिलेश अनुरागी उर्फ भूरा (32) ने बताया कि चचेरे भाई का गांव के ही कल्लू वाल्मीक से रुपये का लेनदेन था। शुक्रवार दोपहर दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान उन्होंने बीच-बचाव किया। आरोप है कि शाम को वह गांव के बाहर मोक्षधाम की ओर टहल रहे थे तभी कल्लू ने चाकू से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया जो पेट में दो जगह लग गया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें