फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को बांटी गई खेल किट

Sat, 17 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता विषय पर जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। युवा सम्मेलन में प्रत्येक विकासखंड से 60 युवा मंडलों को खेल किट वितरित की गई। अच्छे कार्य करने वाले युवा मंडलों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन


इसमें संासद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने के लिए वह पूरे प्रयास करेंगे। मुख्यालय को रेलमार्ग से भी जोड़े जाने के लिए केंद्र सरकार के संपर्क में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता जगदीश चंद्र व्यास ने नेहरू युवा केंद्र के कार्य की प्रशंसा की।

एनवाईके की जिला समन्वयक आराधना राज ने कहा कि युवा भाईचारे की भावना से काम करें। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा, किसान नेता बलराम दादी ने भी युवाओं को संबोधित किया। क्षेत्रीय युवा परिषद मौदहा को 25 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रवक्ता लखनलाल जोशी ने किया। इस मौके पर अंबिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें