फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लकड़ी के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। थानाक्षेत्र के कस्बा छह थोक निवासी रामप्रकाश कुशवाहा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चदौरा रोड स्थित उसके एक एकड़ खेत में पड़ी लकड़ी का चदौरा डेरा निवासी लकड़ी ठेकेदार से सौदा किया था। ठेकेदार ने उसे पांच हजार रुपये बयाना भी दिया था। इसी दौरान परिवार के लोगों ने लकड़ी को अपना बताते हुए विरोध किया। विवाद के बाद उसने लकड़ी बेचने से मना कर दिया और ठेकेदार को पांच हजार रुपये वापस कर दिए। आरोप है कि दो दिन बाद जब वह खेत पर पहुंचा तो लकड़ी गायब मिली। जानकारी करने पर पता चला कि ट्रैक्टर से लकड़ी ले जाई गई है। जब वह अपने भाई ओमप्रकाश के साथ रुपये मांगने ठेकेदार के डेरा पहुंचा तो वहां मौजूद 15 से अधिक लोगों ने अभद्रता करते हुए उन्हें लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटा। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें