फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 13 परिचय-मोतीलाल (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में एक युवक का शव बृहस्पतिवार को नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। युवक नशे का लती बताया जा रहा है। पहले भी वह बिना बताए घर से कई बार गायब हो चुका था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अजनर निवासी मोतीलाल (30) सुबह भोजन करने के बाद घर से निकल गया। काफी देर तक उसके वापस न आने पर परिजन ने खोजबीन की। तलाश करने के दौरान मोतीलाल का शव खेत की मेड़ पर लगे नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजन से जानकारी ली। मृतक के पिता किशोरीलाल ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। बेटा पहले भी कई बार घर से चला जाता था लेकिन बाद में घर लौट आता था। इस बार उसके न लौटने पर तलाश की गई तो शव फंदे से लटकता मिला। परिजन उसे शराब का आदी बता रहे हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें