फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मुंडन संस्कार में आए युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव में सोमवार रात गोली मारकर संजय राजपूत (33) की हत्या कर दी गई। वह गांव में मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ शाहरुख खान ने पुलिस बल के साथ माैके पर जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका उसके एक दोस्त पर जताई जा रही है। जांच में पता चला है कि मृतक का दोस्तों के साथ चखने को लेकर विवाद हुआ था।
ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी कारेलाल के भतीजे के मुंडन संस्कार पर प्राचीन मनख्याऊ दाऊ देवी मंदिर में भंडारे और हवन का आयोजन किया गया था। संजय भी इसमें शामिल होने आया था।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद वह मंदिर से गांव जाने वाली सड़क पर पहुंचा जहां उसे गोली मार दी गई। गोली चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गया। संजय को सीएचसी राठ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी करीब चार-पांच साल पहले हुई थी। वह दो भाइयों में छोटा था। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें