फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: यूजीसी व टीईटी के विरोध में कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

Sat, 07 Mar 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूजीसी, टीईटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा आंदोलित हो गया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन तहसीलदार दिवाकर मिश्रा को सौंपकर निस्तारण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन



भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीडी गौतम, ओबीसी मोर्चा के जिला सहसंयोजक राममिलन के नेतृत्व में देवीदीन, साहिल, अजय, अर्चना कुमारी, दौलत, मूलचंद्र, जितेंद्र आदि ने तहसील पहुंच नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का फैसला करने के बावजूद भी नोटिफिकेशन में ओबीसी की जातियों का कॉलम नहीं दिया गया। ऐसा करना ओबीसी के साथ धोखेबाजी है। उन्होंने इस साल से होने वाली राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी एवं जाति का कॉलम बढ़ाए जाने, एससीएसटी ओबीसी के समर्थन में यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाकर लागू करने और वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर बृहद जनआंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें