फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बेतवा नदी में बनेगा 4.16 करोड़ से पैंटून पुल

Sat, 07 Mar 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। बेतवा नदी में पीपा पुल (पैंटून) बनने से लोगों को सीमावर्ती जनपद जालौन व कानपुर देहात जाने में आसानी होगी। साथ ही करीब 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना होगा और जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


इसके लिए सदर विधायक के प्रयास से लोनिवि ने 4.16 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है। यह पुल बनने से 24 से अधिक गांवों की करीब एक लाख की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। शासन से स्वीकृति मिलते ही इस पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
बताते चलें कि सदर विधायक के पैतृक पौथिया गांव से बेतवा नदी पर करीब 650 मीटर लंबा पैंटून पुल बनाए जाने की कवायद चल रही है। यह पुल पौथिया से नैठी गांव को जोड़ेगा। राहगीर सीधे इस पुल के जरिये नैठी होते हुए जनपद जालौन व कानपुर पहुंचेंगे। लोगों को करीब 30 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर के साथ-साथ समय की बचत भी होगी। वहीं, आए दिन कानपुर-सागर हाईवे पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। इसके साथ ही बैठका धाम से चंदौखी-नैठी पतारा होते हुए हमीरपुर-कालपी फोरलेन हाईवे पर पहुंचेंगे। इससे कुरारा होते हुए सीमावर्ती जनपद जालौन व कानपुर देहात के लिए सुगम मार्ग मिलेगा। इस पुल से सबसे ज्यादा फायदा नैठी, केवटरा से पौथिया पढ़ने आने वाले बच्चों को मिलेगा। स्कूली छात्र-छात्राएं पैदल व नाव द्वारा बेतवा नदी पारकर पढ़ने आते और जाते हैं। इन समस्याओं को देखते हुए शासन ने पैंटून पुल बनाए जाने के लिए प्रस्ताव मांगे थे। जिसपर सदर विधायक ने लोनिवि से इस पुल का प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए दिसंबर 2025 में भेजा गया था। अब जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन




इन गांवों को मिलेगा फायदा

जिले के पौथिया, कलौलीतीर, बरदहा, सहजना, छीटनपुर, कीरतपुर, चंदौखी, कुंडौरा, सहुरापुर, शिकरी, उजनेड़ी, धरमपुर, ललपुरा, कुमहऊपुर, कलौलीजार, बांकी, बिलाहड़ी, नदेहरा, सहित कुरारा क्षेत्र के नैठी, केवटरा, हरेहटा, पतारा आदि गांवों की करीब एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।




30 किलोमीटर का चक्कर कम होगा
धरमपुर निवासी कनकी प्रजापति कहते हैं कि इस पुल के बनने से लोगों का करीब 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर बचेगा और जाम जैसी समस्या से निजात मिलेगी।


बच्चों को स्कूल जाने में होगी सुविधा
कलौलीजार निवासी जीतेंद्र कुमार धुरिया ने बताया कि जान जोखिम में डालकर उस पार से रोजाना करीब 30-40 बच्चे पौथिया गांव पढ़ने आते हैं। पुल बनने से स्कूली बच्चों को सुविधा होगी।


जाम की समस्या से निजात मिलेगी
उजनेड़ी गांव निवासी भूरेलाल कहते हैं कि अभी कदौरा व मूसानगर जाने के लिए मुख्यालय होते हुए जाना पड़ता है। इससे समय अधिक लगता है और आए दिन जाम से जूझना पड़ता है। पुल निर्माण होने से काफी राहत मिलेगी।
इनसेट
फोटो 06 एचएएमपी 23- अभय। स्रोत-स्वयं।

समय और पैसे की होगी बचत
कुरारा क्षेत्र के केवटरा गांव निवासी कक्षा नौ के छात्र अभय ने बताया कि जब नदी में पानी अधिक होता है तो नाव से नदी पार करनी पड़ती है। गर्मी के सीजन में पैदल ही नदी पार कर पढ़ने आते हैं। पुल का निर्माण होने से उन्हें जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी।







दो जनपदों को जोड़ेगा पुल



सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि गांव से बेतवा नदी में पीपों का पुल बनाए जाने के लिए उन्होंने अक्टूबर 2025 में मांग की थी। शासन की मांग पर पुल का प्रस्ताव बनाकर दिसंबर 2025 में भेजा गया था। शासन से बजट स्वीकृति होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रयागराज कुंभ मेला में आए पीपों को इधर लाया जाएगा और पुल का निर्माण कराया जाएगा। इससे करीब एक लाख से अधिक की आबादी को लाभ होगा।



वर्जन:


सदर विधायक की मांग पर पंटून पुल के निर्माण को लेकर प्रस्ताव मांगे गए थे। कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें